जैसलमेर के पिथला गांव में मुश्ताक ख़ान के घर पिछले 5-6 दिनों से घूम रहे 3 फीट लंबे जहरीले कोबरा को आखिरकार स्थानीय स्नेक कैचर साहिल और उनके सहयोगी मनोज गहलोत ने लगभग 6 घंटे लंबे चले कड़े संघर्ष के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप के कच्ची दीवार के अंदर छिप जाने के कारण शाम 4 बजे से शुरू हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दीवार को तोड़कर जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाना पड़ा, जिसके बाद रात 10 बजे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। परिवार इस घटना से बेहद डरा हुआ था क्योंकि कुछ साल पहले इसी परिवार के एक छोटे बच्चे की कोबरा के काटने से मौत हो चुकी थी, हालांकि, इस सफल रेस्क्यू के बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
#Jaisalmer #desertstormnews #SnakeRescue #CobraRescue #JaisalmerNews #RajasthanNews #SnakeCatcherSahil #PithlaVillage #WildlifeRescue #BreakingNews #SnakeRescueOperation