महरौनी: महरौनी के मड़ावरा रोड पर पुरानी पशु अस्पताल के पास भूमि के मालिकाना हक को लेकर जिपं और नपं आमने-सामने
महरौली के पुरानी पशु अस्पताल के पास स्थित भूमि के मालिकाना हक को लेकर जिला पंचायत एवं नगर पंचायत आमने-सामने आ गए। जिला पंचायत ने उक्त भूमि पर नगर पंचायत द्वारा अब तरीके से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया जिसे हटाने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची थी। परंतु मौके पर दुकानदारों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उक्त दुकानों को हटाने से साफ इनकार कर दिया।