पटना ग्रामीण: छठ की तैयारी को लेकर पटना डीएम और एसएसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
बिहार में 5 नवंबर से लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व शुरु हो रहा है। ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन छठ घाटों को तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुटा है। इसी कड़ी में रविवार की शाम 6 बजे पटना डीएम और एसएसपी ने राजधानी पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने अधिकारियों को छठ घाटों को तैयार करने में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया ।