बिजावर: बिजावर में विधायक निवास पर बुंदेली संस्कृति की झलक, पारंपरिक दीवारी नृत्य और लोकगीतों ने बांधा समां
बिजावर में सोमवार की शाम 4 बजे दीपावली के पावन अवसर पर विधायक निवास पर बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। यहां पारंपरिक दीवारी नृत्य और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति ने उत्सव का माहौल बना दिया। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।