बालक-बालिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस
________________
जिला न्यायाधीश श्री यादव ने विद्यार्थियों को दी विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी
________________
पॉक्सो अधिनियम एवं बाल न्यायालय के संबंध में किया जागरूक
________________
खरगोन 14 नवंबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालय विधिक सेवा समिति मंडलेश्वर के आदेशानुसार एवं मार्गदर्शन में विधिक सेवा समिति, न्यायालय खरगोन द्वारा न्यायोत्सव : कानूनी सेवा सप्ताह के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल भंडारी पब्लिक स्कूल, खरगोन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव ने विद्यालय के बालक-बालिकाओं के साथ बाल दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
जिला न्यायाधीश श्री यादव ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल न्यायालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा कानून द्वारा प्रदान किए गए संरक्षण के बारे में समझाया।
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर श्री मुशर्रफ खान एवं श्रीमती क्षमा मिश्रा ने भी विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री स्वप्न सिंहा एवं श्रीमती संध्या साहू ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती जिगीषा परसाई ने किया।
#JansamparkMP #khargone