कसरावद: कसरावद दिगंबर जैन समाज ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया क्षमावाणी पर्व
श्री दिगंबर जैन समाज कसरावद द्वारा क्षमावाणी पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। मिडिया प्रभारी आयुष जैन ने बताया कि प्रातःकालीन अभिषेक एवं नित्यनियम पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान का प्रथम अभिषेक अनुज अविनाश उत्तमचन्द जी जैन एवं शांतिधारा वर्ध परिमल जैन परिवार को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके पश्चात श्री जी को विराजम