हमीरपुर में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे अधिकारियों की सरकारी गाड़ी भी खराब रास्ते में फंस गई।
ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि फंसी हुई गाड़ी सदर तहसीलदार हमीरपुर की थी।
#hamirpur #uttarpradesh #upnews #roadproblem #ruralindia #governmentfailure #viralvideo #uttarpradeshnews #breakingnews #primenewsnetwork