श्री गुरू संत रविदास की 650वीं जयन्ती के अवसर पर सासाराम प्रखण्ड के पंचायत करूप के पंचायत सरकार भवन करूप में विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा श्री गुरू संत रविदास के पट्ठ चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता सासाराम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सासाराम एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी द्वारा 22 योजनाओं से अच्छादन हेतु निदेशित किया गया। विकास शिविर में लाभार्थियों को जन्म -प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि का वितरण किया गया।
#IPRD
#BiharGovernment
#SantRavidasJayanti
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 27, 2026