मोतिहारी में चोरी गिरोह का खुलासा, चार वाहन समेत लाखों की संपत्ति बरामद
मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि एमएस कॉलेज, मोतिहारी के आसपास कुछ अपराधी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में टीम गठित कर एमएस कॉलेज, छतौनी बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की घटनाओं से जुड़े गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया।।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice