पटना ग्रामीण: फर्जी रेल पुलिस बन यात्रियों से करता था लूटपाट, फिर चलती ट्रेन से फेंक देता था, पुलिस ने गांधी मैदान से किया अरेस्ट
यात्रियों से लूटपाट के बाद उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक देने वाले शातिर अपराधी को रेल पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खुद को रेल पुलिस का अफसर बताकर यात्रियों से लूटपाट करता था। ट्रेन से फेंके जाने के बाद घायल दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।