पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, दूसरे देश में जाकर अपने देश की निंदा करना उचित नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्वनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी जो अपने देश में बोलते हैं उसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दूसरे देश में जाकर अपने देश की निंदा करना उचित नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भारत का अपमान हिंदुस्तान की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।