पटना ग्रामीण: पटना में पुल गिरने के मामले पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- जांच होगी, फॉल्ट टेक्निकल है या आपदा की वजह से हुआ
बिहार में एक बार फिर से पुल गिरने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी यह जांच की जाएगी की टेक्निकल फॉल्ट है या फिर आपदा की वजह से पुल गिरा। मौके पर उन्होंने विपक्ष को लेकर भी अपना बयान देते हुए कहा कि विपक्ष का काम होता है कि वह सरकार को आईना दिखाएं।