पटना ग्रामीण: दीघा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
21 सितंबर 2024 को दीघा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया. त्वरित कार्रवाई करते हुए दीघा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की एवं अपने अनुसंधान में जुट गई.अनुसंधान के क्रम में उक्त घटना में दोनों पक्षों से कुल चार अभियुक्तो को दीघा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.