पटना ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने 171 लोगों को लौटाए उनके खोए हुए मोबाइल
पटना पुलिस की बेहतर पहल से 171 चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। दरअसल चोरी और खोया हुआ 171 मोबाइल को पटना पुलिस ने बरामद किया है। सोमवार को पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर सभी लोगों को वापस लौटाया है। स्वीटी सहरावत ने कहा है की ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी का खोया हुआ और चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया है जिसे धारक को आज लौटाया गया।