टीकमगढ़: मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना समिति की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित, जिला न्यायाधीश रहीं मौजूद
जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 4 प्रकरण रखे गये, जिसमें प्रतिकर राशि 2,00,000 रूपये के आदेश पारित किया गया। साथ ही मॉनिटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक निर्देश जारी किए गए।