टीकमगढ़: बम्होरी बराना गांव में बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव के पास एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम हेमलता यादव निवासी विजरावन गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने परिजन के साथ बाइक बरुआसागर से अपने गांव आ रही थी इसी दौरान बम्होरी बराना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई।