टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मंत्री विजय शाह के बयान का विरोध, महिला कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर पुतला फूंका
टीकमगढ़ में महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांधी चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप मंत्री विजय शाह का पुतला भी जलाया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को भाजपा से हटाने की मांग की है।