टीकमगढ़: टीकमगढ़ के नए बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालक के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी, मामला दर्ज
टीकमगढ़ शहर के नए बस स्टैंड पर एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम सरफराज खान निवासी पुरानी टेहरी बताया गया है। घायल ने बताया कि नए बस स्टैंड सवारियों को टैक्सी में बैठा रहा था इसी दौरान अन्य टैक्सी चालकों ने सवारी बैठाने को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।