टीकमगढ़: टीकमगढ़ में ईदगाह के सामने डीपी से ट्राइसाइकिल चार्ज करते हुए दिखा शख्स, वीडियो हुआ वायरल
टीकमगढ़ शहर में आज एक अजीब मामला देखने को मिला। यहां एक शख्स ट्राइसाइकिल को डीपी से चार्ज करता हुआ नजर आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के ग्रुपों पर वायरल भी हो रहा है। यह वीडियो टीकमगढ़ शहर के ईदगाह के सामने का बताया गया है, जहां पर यह शख्स डीपी से ट्राइसाइकिल चार्ज कर रहा है।