टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने हरियाणा से अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम अपहृत नाबालिक बालक बालिका की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की अपहृत नाबालिक बालिका को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से सकुशल हरियाणा से दस्तयाब किया गया है। नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।