#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वडनगर से वाराणसी जाने वाले दल के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। हटा के उमा श्री पैलेस में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने दल के सदस्यों से यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, यात्रा के अनुभवों एवं सामने आई चुनौतियों के संबंध में चर्चा की तथा सभी सदस्यों को यात्रा के अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, आयुष मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, आनंद विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक, श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, हटा जनपद अध्यक्ष गंगराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, महिला शक्ति, मीडियाजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026