दमोह की खेल अधोसंरचना के सशक्तिकरण हेतु दमोह विधायक श्री मलैया ने मंत्री श्री विश्वास सारंग से भेंट
दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से सौजन्य भेंट कर दमोह में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा की।
इस दौरान नवीन स्टेडियम एवं रनिंग ट्रैक निर्माण, वर्तमान स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, बाउंड्रीवॉल एवं मरम्मत कार्य, खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति, हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर फ्लड लाइट तथा ग्रामीण क्षेत्रों की 10 बड़ी ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना हेतु आग्रह किया गया।
49 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026