जयसिंहनगर: कनाड़ी कला में मारपीट करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाड़ी कला में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि कनाड़ी कला निवासी फरियादी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आपसी रंजिश में उसके साथ गांव के तीन व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गई है। शिकायत पर तीनों व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।