जयसिंहनगर: बंधाबाजार के पास में हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की हुई मौत दो घायल, पिकअप को पुलिस ने किया जब्त
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधाबाजार के पास विगत दिनों बाइक और पिकअप में एक्सीडेंट हो गया था। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो वहीं दो घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है पिकअप को थाने में आज जब्त किया गया और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।