जयसिंहनगर: डोमहार में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी सीधी ने दी विस्तृत जानकारी
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र के डोमहार में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, थाना प्रभारी सीधी राज कुमार मिश्रा ने रविवार को जानकारी दी है। आपको हम बता दें कि विगत दिनों मृतक रामदमन सिंह गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी डोमहार का शव उसके ही घर में खटिया में खून से लथपथ मिला था।