ऊन: एसडीएम न्यायिक ने जलालाबाद में एमआरएफ सेंटर का किया निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश
Un, Shamli | Sep 10, 2026 गुरूवार को एसडीएम न्यायिक श्याम नारायण शुक्ला ने जलालाबाद नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सेंटर पर कूड़े के इकट्ठा होने, गीले और सूखे कचरे को अलग—अलग कर उसका निपटारा करने की प्रकिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी की। एसडीएम ने संबंधितों को दिशा—निर्देश भी जारी किए हैं।