गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे मिली शामली जिले की ऊन पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ऊन—हथछोया मार्ग पर गागौर मिल की ओर जाने वाली सड़क के पास स्थित ईंट भट्टे के समीप से पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े हथछोया निवासी नीटू नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।