ऊन: गढ़ी अब्दुल्ला में घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 4 आरोपियों के खिलाफ गढ़ी पुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Feb 18, 2026 बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला निवासी ग्रामीण गुलसीब ने गांव के ही नसीम, अजीम, सूफियान और गुलनवाज पर लाठी—डंडों के साथ घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने और शिकायकर्ता के भाई उजैर को सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने व परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।