ऊन: गढ़ीपुख्ता व सिक्का में पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई, चलाया गया जागरूकता अभियान
Un, Shamli | Feb 17, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आपेरशन सवेरा के तहत गढ़ीपुख्ता और सिक्का में पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन शैली की प्रेरणा दी गई।