कुर्था: कुर्था विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
Kurtha, Arwal | Sep 9, 2026 कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई दुखद घटनाओं की जानकारी मिलने पर विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने कई गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कमरिया निवासी बृजनंदन सिंह, हेलारपुर निवासी मुकेश मांझी, सिमोद प्रजापति की दिवंगत पुत्री, नदौरा निवासी विक्की कुमार के पिता तथा बाबू चंद दास की पत्नी के निधन पर परिजनों से मुलाकात की।