मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने विद्यालय से सामान चोरी करने वाले 2 चोरों को चोरी के माल व 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय उनासी से सामान चोरी करने वाले आरोपी पवन गंगवार निवासी मोहल्ला नौगवां और रोहित गोस्वामी निवासी संगम विहार कॉलोनी थाना फतेहगंज पश्चिमी को चोरी किए गए सामान और 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ रहपुरा गांव के रास्ते पर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।