मीरगंज: फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक और स्कूटी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख 8 हजार रुपए है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चिटौली गांव की तरफ से मो. यासीन को गिरफ्तार किया है।