मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भिटौरा रेलवे फाटक की दाहिनी तरफ खाली जगह से आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी मोहल्ला अहमद नगर थाना फतेहगंज पश्चिमी से 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1.80 लाख है।