मीरगंज: थाना मीरगंज के लभेड़ा दुर्गाप्रसाद की विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारा पीटा,रिपोर्ट दर्ज
थाना मीरगंज के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद निवासी विवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन उसे कम दहेज का ताना देकर मारपीट करते हैं। ससुर ने उसे धोखे से सुलह करने को घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।