मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर कट से पहले घने कोहरे की वजह से डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राधा कृष्ण मंदिर कट से पहले एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह कार रामपुर की ओर से बरेली की ओर जा रही थी एवं इस दौरान घने कोहरे के चलते ड्राइवर को कम दिख रहा था जिसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं कार चालक प्रशांत सक्सेना पुत्र कैलाश बिहारी सक्सेना निवासी होली चौराहा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत बाल-बाल बचा।