मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने 30 देसी शराब के पौवे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, दफा 60 में किया चालान।
थाना मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को 30 देसी शराब के पौवे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। थाना मीरगंज के चीता मोबाइल से देवेन्द्र कुमार कांस्टेबल आदित्य कुमार द्वारा गश्त के दौरान अण्डरपास पुल नगरिया सादात से नगरिया सादात फाटक की ओर रोड पर प्रमोद कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी ग्राम नगरिया सादात थाना मीरगंज को देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया।