भितरवार: भितरवार से खाटू श्याम के लिए निकला आस्था का महाकारवां
श्याम के लाडले परिवार ने भितरवार से शुरू की छठवीं पैदल निशान यात्रा 22 सितंबर को पहुंचेगी खाटू धाम। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम के लाडले परिवार भितरवार के तत्वाधान में बाबा खाटू श्याम की छठवीं पैदल निशान यात्रा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यह यात्रा विभिन्न जिलों एवं गांव से गुजरती हुई खाटू श्याम पहुंचेगी।