कुंडा: महेशगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सराय स्वामी से बैल के साथ क्रूरता करने वाले को किया गिरफ्तार
थाना महेशगंज पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बैल के साथ क्रूरता करने वाले आरोपी रंजीत पाण्डेय (निवासी सराय स्वामी) को शनिवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ही बैल को उठाने के दौरान उसे अनावश्यक चोट पहुंचाई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय चालान भेज दिया है।