ब्रेकिंग न्यूज़: कोपा में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
कोपा, सारण। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
फ्लैग मार्च में एसआई आशुतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, डब्लू पासवान, पूर्णिमा कुमारी, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Rahui, Nalanda | Oct 16, 2026