मांझी में रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, शीतल कुमारी प्रथम
मांझी। नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मांझी में रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रमेश कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में शीतल कुमारी ने प्रथम, पिंकी कुमारी ने द्वितीय तथा साक्षी कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंशिका कुमारी और सौम्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। आयोजन की सफलता में विद्यालय के सभी आचार्यों का योगदान रहा।
Rahui, Nalanda | Oct 16, 2026