भागलपुर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान, पूर्व जदयू जिला कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर साह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
जिला: भागलपुर | रिपोर्ट: चमन अली
भागलपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय, दीपनगर में कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व जदयू जिला कोषाध्यक्ष एवं भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्र किशोर साह अपने करीब 15 से 20 समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। भागलपुर जिला कांग्रेस प्रभारी राहुल सिंह चौहान और बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मोहम्मद शारिक खान के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए चंद्र किशोर साह
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चंद्र किशोर साह ने कहा कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा तबका है, जो लगातार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष, विचारों, राजनीतिक दृष्टिकोण और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस संगठन के विस्तार को मिलेगी मजबूती: राहुल सिंह चौहान
इस अवसर पर भागलपुर जिला कांग्रेस प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने कहा कि चंद्र किशोर साह और उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होना भागलपुर में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान चंद्र किशोर साह के साथ चंदन राज, निहाल शाह, आशीष कुमार साह, भरत कुमार साह, गुलशन राज, त्रिलोकी नाथ, शबनम देवी, अजय आनंद, आर्यन राज, विष्णु कुमार साह, अमित कुमार साह, सागर कुमार साह, विकास कुमार साह और राजीव आनंद सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ और युवा कांग्रेस नेता रहे मौजूद
सदस्यता अभियान के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मोहम्मद शारिक खान, अनामिका शर्मा, गिरधर राय, मुजफ्फर अहमद, रवि, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, सुमित कुमार साह, रणवीर शर्मा, मनमोहन जोशी, रेहान तस्लीम, सफा बक्श, प्रशांत बनर्जी, अमन कुमार मिनाठी और तारिक अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने भागलपुर में संगठन को मजबूत करने
Rahui, Nalanda | Oct 16, 2026