बिहार जिला,भागलपुर रिपोर्ट चमन अली209 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भागलपुर, 15 अक्टूबर। जिले को नशामुक्त करने और युवाओं को इसके चंगुल से बचाने के लिए चलाए जा रहे स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर विशेष महाअभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 209 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले का खुलासा किया।जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए हॉट स्पॉट को चिह्नित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मोजाहिदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उल्टा पुल जामा मस्जिद के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 और मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
Rahui, Nalanda | Oct 15, 2026