मेजा: शारदीय नवरात्र के पहले दिन सिरसा स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, घाट की व्यवस्था को लेकर लोग नाराज दिखे
शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मेजा के सिरसा स्थित गंगा घाट पर स्नान एवं ध्यान को लेकर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। सुबह के लगभग आठ बजे तो घाट खचाखच भर गया था। घाट पर कोई व्यवस्था न होने के कारण फिसलन भरे कीचड़ से होकर लोगों को आना-जाना पड़ रहा था। घाट की व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया।