बलरामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है...
चिरौंजीपुर के बच्चे मोमबत्ती और चिराग की रोशनी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।
देश आजादी के 80वें वर्ष में पहुंच चुका है। गांव-गांव विकास की रोशनी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बलरामपुर का एक गांव ऐसा भी है, जहां आज भी लोग बिजली की एक अदद रोशनी का इंतजार कर रहे हैं।
जी हां... हम बात कर रहे हैं तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के हरैया सतघरवा विकासखंड के चिरौंजीपुर गांव की।
ग्रामीणों का दावा है कि करीब दो दशक पहले गांव में बिजली पहुंची थी। पोल लगाए गए, तार खींचे गए और गांव रोशन हुआ... लेकिन गांव के पूरब स्थित खैरहनिया खरझार नाले में आई बाढ़ के दौरान बिजली के पोल गिर गए।
इसके बाद ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने दोबारा मुड़कर इस गांव की सुध तक नहीं ली।
नतीजा...
आज भी शाम ढलते ही पूरा चिरौंजीपुर अंधेरे में डूब जाता है।
और सबसे बड़ी तस्वीर सामने आई है गांव के बच्चों की...
आज भी बच्चे मोमबत्ती और चिराग की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।
एक तरफ डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं की बातें हो रही हैं... वहीं दूसरी तरफ इन मासूमों के हाथ में किताब तो है, लेकिन पढ़ने के लिए बिजली की रोशनी नहीं।
रात होते ही सांप-बिच्छुओं और जंगली जानवरों का खतरा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा देता है।
शादी में दहेज के रूप में मिले फ्रिज, कूलर और पंखे भी बिजली के अभाव में घरों में पड़े-पड़े खराब हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी, सांसद और विधायक तक अपनी समस्या पहुंचाई, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
तस्वीरें आज भी गवाही दे रही हैं...
चिरौंजीपुर के बच्चे मोमबत्ती और चिराग की रोशनी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।
सवाल बड़ा है...
जब देश आजादी के 80 साल पूरे कर चुका है, जब सरकारें “सबका साथ, सबका विकास” की बात करती हैं, तब एक गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए आज भी चिराग का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है?
क्या चिरौंजीपुर तक विकास की रोशनी पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की नहीं है?
यह तस्वीर सिर्फ एक गांव के अंधेरे की नहीं...
बल्कि उन दावों पर भी सवाल है, जिनमें हर घर तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की बात कही जाती है।
अब देखना होगा कि बिजली विभाग और जिला प्रशासन चिरौंजीपुर के ग्रामीणों की इस वर्षों पुरानी मांग पर कब तक कार्रवाई करता है और आखिर कब इस गांव के अंधेरे में बिजली की रोशनी पहुंचती है।
#Balrampur #Tulsipur #HaraiyaSatgharwa #Chiraunjipur #UPPCL #Electricity #बिजली #बलरामपुर #तुलसीपुर #ग्रामीण_समस्या #जनता_की_आवाज #GroundReport #UPNews #BreakingNews #ViralNews जिला प्रशासन बलरामपुर MYogiAdityanath Akhilesh Yadav Kailash Nath Shukla Ram Shiromani Verma