#बलरामपुर सामूहिक सहभोज से मजबूत हुई सामाजिक समरसता, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उ#तरौला (बलरामपुर)। बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति उतरौला द्वारा मंदिर प्रांगण में एक विशाल सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आए आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की एक अनोखी मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने समिति की इस पहल की सराहना की। अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जलवायु एवं पर्यावरण समिति के सदस्य मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्ता तथा श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने संबोधन में मंदिर समिति के प्रयासों को सराहा और निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में मयंक गिरि जी महाराज, त्रिपुरारी गिरी जी महाराज, पिंटू गिरी जी महाराज, संतोष गिरी जी महाराज और अमन गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में व्यवस्थापक मोनू गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अमित कौशल, नकुल सोनी, राहुल गुप्ता, सुरेश यादव, सर्वेश यादव, निधि गुप्ता, लक्ष्मी देवी और कान्हा गुप्ता समेत कई स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में समिति के प्रवक्ता एवं प्रभारी आर्यन गुप्ता ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सहयोग और आशीर्वाद ही समिति को धार्मिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन की प्रेरणा देता है।
#balrampur #Utraula