#उतरौला के हसीब खान बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#लखनऊ। #उत्तर_प्रदेश_कांग्रेस_कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संगठन को मजबूत करने और व्यापक विस्तार के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मनोनयन किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने श्री हसीब खान को विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, हसीब खान की कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहिल अख्तर अंसारी ने उम्मीद जताई है कि हसीब खान प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के हाथों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मनोनयन के बाद हसीब खान के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
#balrampur #utraula #lucknow #congresparty #CongressParty #congressparty