शिवपुरी नगर: तेंदुआ थाना क्षेत्र के सरखंडी गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सरखंडी गांव के 45वर्षीय सुरेश यादव ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी,जिससे घरवालों को अनहोनी का अंदेशा हुआ।आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा