मनोहरथाना: साल्याखेडा में लोक देवता श्रीदेवनारायण दूज मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 100 क्विंटल आटे की बाटी के चूरमा का भोग
साल्याखेडा में प्राचीन भगवान देवनारायण मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार एक दिवसीय दोज मेले का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या में उमड़े पशु पालकों द्वारा अपने पशुओं के स्वास्थ्य की कामना को लेकर चुरमा का भोग लगाया । इस मोके पर समिति द्वारा 100 क्विंटल आटे की बाटी बनाकर चुरमे का भोग लगा कर प्रसादी वितरित की गई l