कोरांव: मंगल पार्क खीरी में परिवा मेले का आयोजन, स्कूली बच्चे और अभिभावक हुए शामिल, बच्चों को दी गई आवश्यक जानकारियां
मंगल पार्क खीरी के परिसर में परिवा मेले का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चे अभिभावक समेत क्षेत्रीय लोग हिस्सा लिए। परिवा मेले का आयोजन विगत कई वर्षों से मंगल पार्क खीरी के परिसर में किया जा रहा है। जहां प्रमुख रूप से देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और शिक्षक प्रत्येक वर्ष शामिल होते हैं, और बच्चों को प्रेरित करने का काम करते हैं।