बलरामपुर में देर रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है... सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई... टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार 3 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई... जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे...